― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। गभिरन गांव में ननिहाल में रह रहे युवक पर गांव की युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाये जाने का आरोप युवती की मा ने लगाया है। युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गांव निवासी नाहिद परवीन पत्नी इरशाद अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बक्साथाना क्षेत्र के रन्नो गांव निवासी दानिश का गभिरन गांव में ननिहाल है। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। बीते 3 जनवरी को दानिश उसके घर में घुसकर भीतर कमरे में बैठी उसकी पुत्री अफरीना निशा को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुत्री के शोर मचाने पर वह घर के भीतर पहुंची तो दानिश पीछे के दरवाजे से भाग गया। जहर के असर के चलते वह घटना के बाद से बेहोश चल रही है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बहला फुसलाकर कर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बहला फुसलाकर नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की माता का आरोप है कि वह अपने साथ घर में रखे गहने और चार हजार रूपए भी ले गयी है। नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। उक्त गांव निवासी किशोरी की माता का आरोप है कि उसके घर बनुआडीह गांव निवासी निखिल राव का आना जाना था। वह बीते 2जनवरी को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। यह भी आरोप है कि उसे भगाकर ले जाने में दरना गांव निवासी रमेश कुमार और शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी अंकुश का भी सहयोग रहा है।आरोप के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण व पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बिहार राज्य मे भाई इण्टर व बहन जूनियर में बनी प्रवक्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। बिहार राज्य में शिक्षक भर्ती में जौनपुर के दो सगे भाई बहन शिक्षक बने हैं। भाई इण्टर में प्रवक्ता तो बहन जूनियर में प्रवक्ता बनी है। इस सफलता से घर वालों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दिए। बता दें कि धर्मापुर ब्लाक के बालेमऊ के निवासी योगेन्द्रनाथ यादव के बेटा-बेटी दोनों बिहार राज्य मे शिक्षक भर्ती में नियुक्ति हुई है। जिसमें पुत्र दिलीप कुमार यादव इण्टर भूगोल विषय में प्रवक्ता बना है।वहीं उनकी बेटी रंजना यादव जूनियर साइंस और मैथ की में प्रवक्ता बनी है। बिहार प्रदेश में दोनों के चयन से घर में खुशी का माहौल बन गया और गांव व नात रिश्तेदारों लोगों ने पहुंचकर उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी। दोनों भाई-बहन टीडी कॉलेज के होनहार छात्र रहे हैं और हमेशा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होते रहे हैं। इस सफलता पर दिलीप कुमार यादव का कहना है कि अभी लक्ष्य सिविल परीक्षाओं में सफलता हासिल करना है। जबकि बहन रंजना यादव का कहना है कि वह उच्च शिक्षा में पहुंचकर सेवा देना चाहती है।

दबंगों ने भूमि विवाद में तीन को पीटकर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत छताईकला गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने तीन लोगों को लाठी डंडे से पीटकर गंभीररूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के छताईकला गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंग पट्टीदारों ने रविवार को जमीनी विवाद के चलते 40वर्षीय सुनीता पत्नी शिवमूरत 24 वर्षीय नीरज व 50 वर्षीय शिवमूरत पुत्र स्व श्याम लाल को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीरज व शिवमूरत की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

ठंड से ठिठुरे लोग, अलाव की व्यवस्था दिखी नदारद

जौनपुर धारा, सिकरारा। इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड में जहां लोग ठिठुर गए है वहीं आम जनमानस अपने स्वयं के खर्चे से अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे हैं। बता दें कि विगत कुछ दिनों से घने कोहरे के चलते गलन बढ़ गई है, वही गलन के साथ-साथ ठंड में इजाफा हो गया है। जिससे लोग बचने के लिए अपने निजी खर्चे से अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। सिकरारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों गुलजारगंज, प्रतापगंज, समाजगंज, सिकरारा, टेकारी, मलसिल में सरकार व प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था नदारत दिखाई दी, जबकि इस भीषण ठंड में  प्रशासन को चाहिए कि लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था हेतु जगह-जगह पर लकड़ी का इंतजाम कराना चाहिए। लेकिन सरकार की योजना ठण्ड रूप्ाी कंबल में सीमट कर रह गई और लोग अपने निजी खर्चे से अलाव की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि विगत कुछ दिनों से पड़ रहे घने कोहरे की वजह से गलन बढ़ गई है। सबसे ज्यादा समस्या इस समय छोटे बच्चों व बुजुर्गों के लिए है। उन्हें ठंड से बचाने के लिए एकमात्र विकल्प अलाव ही है। सार्वजनिक स्थानों जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस, दवाखाना आदि जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था नदारद हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान भी इस ठंड में सन्नाटा मार कर बैठे है। इधर क्षेत्र की जनता ठंड में ठिठुर कर बेहाल हो रही है।

Share Now...