Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

दो गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व गैरजमानती वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी राधेश्याम  पुत्र हरीराम, फूलचन्द्र पुत्र हरीराम निवासी सजईंकला को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने पुलिसटीम के साथ बुधवार की सुबह घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

तीन गो-तस्कर के विरुद्ध गैगेस्टर की हुई कार्रवाई

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दो अलग-अलग गांव के तीन गोतस्कारो के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की।

क्षेत्र के अरंद गांव निवासी मोहम्मद शाकिब पुत्र मिस्टर व ढंढवारा खुर्द गांव निवासी नन्हे उर्फ निन्हे व इसराइल पुत्री सुबराती गिरोह बनाकर गोमांस काटने व बेचने का काम करते थे। जिनके विरुद्ध कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने गैगेस्टर का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

छात्रों ने रैली निकालकर किया जागरूक

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के नगौली स्थित राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को एन.एस.एस.के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय के प्रांगण से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और गौरीशंकर धाम तक पहुँची। सेवा योजना में शामिल छात्र और छात्राओं ने पर्यावरण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अपनाओ आदि के नारे  लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ.अशोक पाल और जितेंद्र कुमार चौबे ने किया।

अध्यक्ष पद के लिए दोनों लोगों ने किया नामांकन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के कोतवाली वार्ड स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में सीरत कमेटी मछलीशर के अध्यक्ष पद हेतु दो लोगों ने नामांकन किया। जिसमे तहसीन मुस्तफा पुत्र स्व.जियाउद्दीन अहमद मोहल्ला महतवाना और राशिद खान पुत्र स्व.फिरोज़ खान मोहल्ला कोतवाली ने नामांकन कराया।