― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखबर का असर : लेखपाल, कानूनगो समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खबर का असर : लेखपाल, कानूनगो समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Jaunpur Dhara news : अभिलेखों में जिंदा व्यक्ति को मृतक घोषित करने का मामला

Jaunpur Dhara news : जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी अभिलेखों में जिंदा व्यक्ति को मृतक घोषित करने की खबर बीते दिन जौनपुर धारा दैनिक समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। जिसका असर देखने को मिला। सुजानगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी जमीन एक व्यक्ति के नाम दर्ज करने के आरोप मे तत्कालीन लेखपाल, कानूनगो समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, बदलापुर तहसील क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी वीरभद्र पुत्र श्रीधर उपाध्याय अभी जिंदा हैं। उनके नाम गांव मे कुछ जमीन थी। तहसील प्रशासन ने उन्हीं के पड़ोसियों से मिलकर वीरभद्र को मृतक दिखाकर खतौनी से उसका नाम काट दिया। 17जनवरी 2024 को खतौनी में मृतक वीरभद्र के स्थान पर शुभम उपाध्याय पुत्र विभव उपाध्याय के नाम बतौर वसीयतदार दर्ज कर दिया हैं। जिसके बाद उक्त जमीन को विपक्षीगण किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। वीरभद्र का कहना है कि प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार आपसी मिली भगत से विपक्षियों से पैसा लेकर उसे सरकारी अभिलेखों में मृतक दिखा दिया और उसकी जमीन को शुभम उपाध्याय पुत्र विभव उपाध्याय के नाम कर दिया। सुजानगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी जमीन एक व्यक्ति के नाम दर्ज करने के आरोप मे शुभम उपाध्याय पुत्र विभव उपाध्याय, विभव उपाध्याय पुत्र धर्मदेव, तत्कालीन लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share Now...