Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र में बगैर मान्यता के चल रहे पांच स्कूलों पर लगा ताला

क्षेत्र में बगैर मान्यता के चल रहे पांच स्कूलों पर लगा ताला

  • अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर बगैर मान्यता के चल रहा था विद्यालय

जौनपुर धारा, शाहगंज। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल व टीम द्वारा छापेमारी कर क्षेत्र में चल रहे कुल पांच स्कूलों पर ताला जड़ दिया गया। यहां के छात्रों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन करने का निर्देश दिया गया है। छापेमारी से बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों व संचालकों में खौफ व्याप्त है। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव नहर के पास बगैर मान्यता के चल रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेंट नीम एवं नेशनल स्कूल पर छापेमारी कर खंड शिक्षा अधिकारी ने ताला जड़ दिया। वहीं नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित लिटिल फ्लावर एलीमेन्ट्री स्कूल, कौड़िया गांव स्थित सेण्ट जोहन्नस पब्लिक स्कूल समेत खुटहन रोड स्थित तेजस चिल्ड्रेन अकादमी पर छापेमारी की गई। विद्यालय संचालक कोई भी रजिस्ट्रेशन पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। लिहाजा स्कूल में ताला जड़ दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कई विद्यालय बगैर मान्यता के चलने की खबर मिल रही थी। लिहाजा कार्रवाई की गई है और आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधानाध्यापक डा. रत्नेश सिंह, डा. अभिषेक सिंह, नोडल संकुल बड़ागांव बुधिराम, रामयश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।