जौनपुर धारा, मछलीशहर। परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और उपस्थिति को आन लाइन करने के उद्देश्य से शासन द्वारा टेबलेट बाटा जा रहा है। गुरुवार को 131विद्यालयों के शिक्षको में 261टेबलेट बाटा गया है। अभी 25जूनियर हाइस्कुलो को टेबलेट नही मिला है। गुरुवार को बीआरसी मछलीशहर के सभागार में क्षेत्र 131विद्यालयों से आए शिक्षको ने टेबलेट प्राप्त किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने शिक्षको को टेबलेट देते हुए कहा कि अब बच्चो और शिक्षको की आनलाइन उपस्थिति होगी। साथ ही शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चो को शिक्षा देने में मदद मिलेगी। शासन द्वारा अभी तक 261टेबलेट प्राप्त हुआ है जिसका वितरण किया गया है। बाकी 25जूनियर हाईस्कूलो काे टेबलेट शासन से उपलब्ध होने पर दिया जायेगा। वितरण कार्यक्रम में लालसाहब यादव, वीरेंद्र यादव, अरविन्द मिश्रा ने उपस्थित होकर सहयोग किए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
क्षेत्र परिषदीय विद्यालयों में बाटा गया 261 टेबलेट


