जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वन्दना सिंह के संरक्षकत्व में जनपद जौनपुर के रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों को गांव गोद कार्यक्रम के समन्वयक प्रो.राकेश कुमार यादव के सहयोग से एमओआईसी डॉ.प्रभात कुमार यादव द्वारा पोषण पोटली मंगलवार को वितरित की गई। इस सम्बंध में गांव के लोगों से क्षय रोग से कैसे बचे के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें साफ सफाई से रहने के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर एसटीएस मुकेश सरोज का सराहनीय सहयोग रहा।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
क्षय रोगियों में पोषण पोटली वितरित की गई

Previous article

