Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरगांव चलो अभियान को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

गांव चलो अभियान को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में दोनों जिलाध्यक्षों की संयुक्त जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा जिले के हर गांव और बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी। इस अभियान में सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेगें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, मनोज दुबे, मेहीलाल गौतम, बृजेश सिंह, श्याम दत्त दुबे, राम सिंह मौर्य, पुष्पा शुक्ला, अनुपमा राय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, आशा मौर्य, बृजनारायण दुबे, रवीन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।