जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के सफीपुर गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में मनबढ़ युवकों ने चाचा भतीजा की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सफीपुर गांव में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गांव के अंकित यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव से किसी बात को लेकर युवकों का विवाद हो गया। उसने फोन करके अपने चाचा गंगा प्रसाद यादव को बुला लिया। युवकों ने मौके पर पहुंचे गंगा प्रसाद की पिटाई कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उन्हें पीएसी सोंधी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
क्रिकेट खेलने के विवाद में चाचा भतीजा को पीटा

Previous article
Next article

