― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबेटे की प्रताड़ना से तंग मां ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

बेटे की प्रताड़ना से तंग मां ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार बाजार महगांवा स्टेशन के बीच का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार की सुबह 9:30 बजे एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक परिवारिक कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। रविवार को सुबह वाराणसी से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के सामने भकुरा गांव की रहने वाली जरीना पत्नी मुमताज 45 ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला पहले कोटवार बाजार रेलवे क्रॉसिंग के समीप जा रही थी लेकिन गांव के लोगों ने वहां से उसे जबरदस्ती पकड़कर हटा दिया। इसके बाद महिला रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर पहले महगांवा स्टेशन के समीप ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिवार के अन्य लोगों के मुताबिक बेटे सिकंदर की प्रताड़ना की वजह से महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे। बहू बेटे से आए दिन जरीना की मारपीट होती थी जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया। जरीना के पति मुमताज दो माह पहले ही सऊदी कमाने के लिए गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर कैलाश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जा रही है।

Share Now...