जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव में सड़क पर खड़े युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व रामफेर रविवार को घर के समीप सड़क पर खड़ा था कि सामने से आ रही तेज ऱफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।



