बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सारा अली खान एक बार फिर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं। सारा का नाम फिर से कार्तिक आर्यन संग जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों एक ही जगह पर वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच सारा ने एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर शेयर करके लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। सारा अली खान ने अपने वेकेशन से दोस्तों संग कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। किसी फोटो में सारा अदरक खरीदती हुई नजर आईं, तो किसी तस्वीर में चिल करती दिखीं। लेकिन लोगों का ध्यान सारा की उस तस्वीर पर गया, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन संग फुल स्वैग में पोज दे रही हैं। सारा की फोटो में आप देख सकते हैं कि रेड टॉप और ब्लैक ट्राउजर संग सिल्वर जैकेट में सारा किलर एटीट्यूड में पोज दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। सारा के आगे फुल ब्लैक आउटफिट में एक लड़का खड़ा है। उसने ब्लैक जैकेट के कैप से अपने चेहरे को ढका हुआ है। सारा के साथ मिस्ट्री मैन को देखकर फैंस ये जानने के लिए बेकरार दिख रहे हैं कि आखिर वो कौन हैं। कई लोगों ने तो कयास लगाने भी शुरू कर दिए। कोई मिस्ट्री मैन को सारा का भाई इब्राहिम अली खान बता रहा है, तो कई यूजर्स को वो कार्तिक आर्यन लग रहे हैं। यूजर ने लिखा कि सारा के साथ दिखने वाला मिस्ट्री मैन कोई और नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन हैं। बता दें कि सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन संग भी जुड़ चुका है। एक टाइम पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। लेकिन दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। वहीं, बीते दिनों दोनों स्टार्स की न्यू ईयर वेकेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने दावा किया कि कार्तिक और सारा एक साथ घूम रहे हैं। अब सारा की तस्वीर में दिख रहा मिस्ट्री मैन कौन है, ये तो वही बता सकती हैं।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
कौन है सारा अली खान के साथ दिखा मिस्ट्री मैन?


