Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोतवाली पुलिस ने चलाया संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान

कोतवाली पुलिस ने चलाया संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के अंतर्गत सिहौली चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर चालान किया। इस दौरान सिहौली बाजार में दो पहिया और चार पहिया के वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधिओं की रोकथाम व अंकुश लगाने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव मय टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में महिला उपनिरीक्षक प्रतिमा सिंह के द्वारा सिहौली चौराहे पर 15 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुग्रीव यादव, हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार, होमगार्ड जवान सर्वेश सिंह के साथ तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।