जौनपुर धारा, जौनपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के आह्वान पर गुरूवार की सुबह 11 बजे सद्भावना पुल के निकट आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा दिए गए राशन विक्रेताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित जिले के सभी कोटेदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर दयाशंकर निगम नगर, ओमप्रकाश सिंह, मोहम्मद सलीम उल्ला, सरोज श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, मोहम्मद आदिल, फिरोज अहमद, मनोज जायसवाल, मुन्नी देवी, विनोद कुमार, संतोष कुमार सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कोटेदारों ने संजय सिंह का फूंका पुतला


