Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकॉवड़ यात्रा वाले मार्गों का डीएम ने किया निरीक्षण

कॉवड़ यात्रा वाले मार्गों का डीएम ने किया निरीक्षण

  • अधिशासी अधिकारी को दिया सफाई का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रावण मास में कॉवरिया संघ के द्वारा निकाले जाने वाले शोभा यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा शहर में एसटीपी के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह को निर्देशित किया कि 12जुलाई को निकलने वाली शोभा यात्रा के दृष्टिगत सड़क पर पड़ी अतिरिक्त मिट्टी को हटा दिया जाए और शोभा यात्रा के दौरान रास्ते मे पड़ने वाले गड्ढो की अच्छे से बैरिकेडिंग की जाए। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त से पहले रास्ते मे पड़ने वाले तीनो गड्ढो को बंद करके सड़क को मोटरेबल कर दिया जाये। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया गया कि शोभायात्रा वाले रूट का निरीक्षण करें कि कहीं भी लटके हुए तार न मिले। उन्होंने यातायात प्रभारी जी.डी.शुक्ला को निर्देश दिया कि शोभायात्रा व अन्य दिनों में यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। आमजनमानस को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रुप से सड़कों पर सफाई की जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजू सिंह, नमामि गंगे के जेई योगेश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।