Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकॉपी संकलन के दौरान शिक्षक की हत्या पर जताया विरोध

कॉपी संकलन के दौरान शिक्षक की हत्या पर जताया विरोध

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जनपद जौनपुर के मूल्यांकन केंद्रों पर दौरा करके वाराणसी जनपद के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मूल्यांकन की कॉपियों को संकलन केंद्र से मुजफ्फरनगर ले जाने के दौरान मुजफ्फरनगर के एसडी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सामने सुरक्षा में लगे हुए आरक्षी चंद्रप्रकाश के द्वारा ही निर्मम हत्या कर देने के विरोध में विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन एवं बंद करते हुए शोकसभा आयोजित की गई। नगर के बीआरपी इंटर कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज में शोक सभा की गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई की मूल्यांकन में लगे हुए शिक्षकों के साथ ही, संकलन तरह कॉपियों को भेजे जाने के दौरान इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को मूल्यांकन संकलन तथा परिवहन में आरक्षी के रूप ना लगाया जाय। सभी शिक्षकों ने घटना की निंदा की। इस कार्य में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह, मंत्री दिनेश चक्रवर्ती, प्रवीण पाण्डेय, जप्रकाश सिंह, दयाशंकर सिंह, विजय सिंह यादव, जंगबहादुर सिंह, विनय मिश्रा आदि शिक्षक लगे रहे।