भारत 2023 में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी के सिलसिले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज उनके घर पर शुरू करेगा. इस सीरीज में रोहित, विराट और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े चेहरे नदारद हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास कुछ नए चेहरों को आजमाने का मौका होगा. संजू सैमसन और उमरान मलिक, जिन्हें टी20 खेलने का मौका नहीं मिल पाया था, क्या उन्हें यहां पर मौका मिलेगा और यह भी देखना होगा कि क्या उमरान मलिक को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. भारत के पास वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की हार का सिलसिला खत्म करने का भी मौका होगा. पिछली बार जब वे दौरे पर गए थे तो वनडे सीरीज 0-3 से हार गए थे.
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ?

Previous article

