Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकैम्प लगाकर विधायक ने किया कम्बल वितरण

कैम्प लगाकर विधायक ने किया कम्बल वितरण

जौनपुर धारा, सुइथाकला। मौसम की कड़वाहट को भांपते हुए सोमवार क्षेत्रीय विधायक  रमेश सिंह ने क्षेत्र में तमाम जगहों पर कैम्प लगाकर लगभग एक हजार जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य बताया। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर विधायक के प्रति कृतज्ञता के भाव दिख्ााई पड़ने लगे। इसी कड़ी में अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के हितों के प्रति कार्य करने को संकल्पित है। निःशुल्क राशन, इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड, रहने को आवास, किसानों को सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा पेंशन जैसी दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने शाहगंज, अरसियां तथा सुइथाकलां मण्डल के मदरहां, गुड़बड़ी, कटघर तथा लालापुर आदि ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर एक हजार लोगों को कंबल दिया। इस दौरान भीम सिंह, सुरेश पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, अवधेश दुबे, सुरेश मिश्र, महेश तिवारी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।