जौनपुर धारा,जौनपुर। कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता हो जाए दुनिया से अमीरी गरीबी का भेद दूर हो जाएगा। भगवान अपने भक्त में उच्च नीच का भाव नहीं देखते। भगवान कृष्ण के मित्र रहे सुदामा एक बहुत ही गरीब ब्राह्मण परिवार से थे, परंतु भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें हमेशा अपने गले से लगाया। बदलापुर थाना अन्तर्गत कुशहा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन बोलते हुए हरि दिव्य साधना पीठ, प्रताप्ागढ़, कथा व्यास मुकुंद महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कृष्ण और सुदामा की दोस्ती जातिवाद पर करारा प्रहार है। 13मार्च को हवन एवं प्रसाद वितरण तथा 14 मार्च को प्रीति भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कथा के मुख्य यजमान रामसागर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सरोज सिंह रहे। कार्यक्रम के आयोजक भारत सरकार में पूर्व प्रधान वैज्ञानिक रहे डॉ.श्रीप्रकाश सिंह ने आए हुए समस्त लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान जनार्दन सिंह (चंचल), शिवेंद्र सिंह (राहुल), सुधाकर सिंह, अमित कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कथा के अंतिम दिन जौनपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के भतीजे श्यामराज सिंह ने पहुंच कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, पूर्व प्रधान रामजियावन तिवारी, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य रामकीरत दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, मुकुंदधर तिवारी, रमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, राजेश मिश्र, संजय तिवारी, संतोष चौबे, हृदय प्रकाश तिवारी, भाजपा नेता पंकज मिश्रा, डॉ.विनोद मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
कृष्ण और सुदामा की दोस्ती जातिवादी सोच पर करारा प्रहार : मुकुंद महाराज

Previous article
Next article

