जौनपुर धारा,जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में चल रही महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन के तत्वावधान में चयनित निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शाहीकिला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के कार्यक्रम में निपुण विद्यालय प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्रम आदि देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय छुंछा करंजाकला के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ.अतुल प्रकाश यादव जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर, वरिष्ठ सहायक दीपमाला मुस्तफाबाद के उमेश चंद यादव रामपुर वैजापुर के राम मूरत यादव पहसना मडिय़ाहूँ से आनंद कुमार यादव, यादवेंद्र नाथ यादव, विशेसरपुर बक्शा से जय सिंह यादव, शाहगंज से सुजीत कुमार सोनकर, प्रशांत मिश्रा शांत जौनपुरी आदि सम्मानित किए गए। परिषदीय यक्ष विद्यालयों के बच्चों द्वारा टीएलएम मेला लगाया गया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
डॉ.अतुल प्रकाश यादव किए गए सम्मानित


