Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकृषि कार्यों में तेजी लाने के लिए सीडीओ ध्रुव खाड़िया सिकरारा क्षेत्र...

कृषि कार्यों में तेजी लाने के लिए सीडीओ ध्रुव खाड़िया सिकरारा क्षेत्र का दौरा, किसानों से सीधे संवाद

जौनपुर। जिले के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मंगलवार को सिकरारा विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में कृषि विभाग द्वारा संचालित क्लस्टर प्रदर्शनों, आधुनिक सिंचाई उपकरणों और बागवानी कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने मौके पर मौजूद किसानों से सरकारी योजनाओं के लाभ और कृषि कार्यों में आ रही समस्याओं पर सीधा संवाद किया। उन्होने निरीक्षण की शुरुआत में क्लस्टर प्रदर्शनों का जायजा लिया। उन्होंने किसान जयनाथ सिंह और अजय यादव के खेतों में लगाए गए गेहूं क्लस्टर प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने फसल की गुणवत्ता, बुवाई की तकनीक और पैदावार की संभावनाओं के बारे में किसानों से जानकारी ली। इसके उपरांत, अजय यादव के खेत में चल रहे मटर प्रदर्शन को भी देखा और उन्नत बीजों के प्रयोग पर संतोष व्यक्त किया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन प्रदर्शनों से मिलने वाले सकारात्मक परिणामों को आसपास के अन्य किसानों तक पहुँचाया जाए, ताकि वे भी नवीनतम तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों के खेतों में स्थापित सरकारी योजनाओं के तहत लगे उपकरणों का भी निरीक्षण किया। पोखरियापुर गांव में, उन्होंने अनारा देवी पत्नी अनिल कुमार के खेत पर स्थापित सोलर पम्प का अवलोकन किया। उन्होंने पम्प के सफल संचालन और इससे सिंचाई में होने वाली सहूलियत के बारे में जानकारी ली और कहा कि सोलर पम्प जल संरक्षण के साथ-साथ बिजली की खपत को कम करने में भी सहायक हैं। इसके बाद, वह विशुनपुर गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने किसान अनिल कुमार यादव की बागवानी का निरीक्षण किया। यहाँ, उन्होंने खेत में लगे स्प्रिंकलर सेट की कार्यप्रणाली को देखा और किसानों से इस जल-बचत तकनीक को अपनाने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान, सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी और तकनीकी प्रबंधक लगातार किसानों के संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तव में जरूरतमंद किसानों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तकनीकी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। इस महत्वपूर्ण औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय के साथ उप कृषि निदेशक महोदय हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी रविंद्र कुमार पाल, जिला उद्यान अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, सहायक विकास अधिकारी कृषि सकल नारायण पटेल, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक राकेश मौर्य, सहायक तकनीकी प्रबंधक अजय यादव, प्रधान पोखरियापुर बृजेश, अतुल सहित क्षेत्र के अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।