Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरकूलर की हवा को लेकर बरात में मारपीट, एक बराती की मौत

कूलर की हवा को लेकर बरात में मारपीट, एक बराती की मौत

पुलिस की मौजूदगी में कराई गई शादी

जौनपुर धारा,महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में गुरुवार की रात आई बरात में कूलर की हवा को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक बराती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बरहुपुर गांव निवासी राम कुमार मौर्य की पुत्री खुशबू की शादी सुनील मौर्य पुत्र रामजी मौर्य के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बरात द्वारचार और भोज के बाद जयमाल मंच पर पहुंची। गर्मी के कारण वहां लगे पंखे (कूलर) का रुख अपनी ओर करने को लेकर प्रतापगढ़ निवासी कमल कुमार (30 वर्ष) और उसके साथियों की घरातियों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। इस घटना में कमल कुमार समेत तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कमल कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की निगरानी में जयमाल और विवाह की अन्य रस्में पूरी कराई गईं। शुक्रवार सुबह लड़की की विदाई भी शांतिपूर्वक कराई गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।