Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकुरान के कंठस्थ पाँच छात्रों को दी गई हिफ्ज़ की डिग्री

कुरान के कंठस्थ पाँच छात्रों को दी गई हिफ्ज़ की डिग्री

मनेछा में जलसा-ए दस्तारबंदी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा स्तिथ मदरसा अरबिया बहरूल उलूम में जलसा-ए दस्तारबंदी का आयोजन हुआ। सोमवार की देर शाम कुरान शरीफ के कंठस्थ पाँच छात्रों को हिफ्ज की उपाधि दी गई। हाफिज़-ए-कुरान की डिग्री पाकर बच्चे ख़ुशी से झूम उठे। उलेमाओ ने उन्हें अल्लाह के बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। कहा कि तालीम से ही सभी सफलताओं को प्राप्त कर सकते है। यहाँ आयोजित कार्यक्रम का प्रारम्भ कारी मो दानिश ने तेलावत-ए पाक से किया। मदरसे के नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। नात-ए पाक मो दानिश के कई परस्तुति को लोगों ने ख़ूब पसन्द किया। दर्जन भर आलिम-ए दीन ने अपने विचार रखे। बतौर मुख्यातिथि मौजूद गुरैनी मस्जिद के इमाम-ए खतीब मुफ्ती मो.शमीम अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि तालीम की पहली पाठशाला माँ होती है, ऐसे में महिलाओं को अपने बच्चे की तालीम आगे आना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि तालीम से दूरी की वजह से एक अच्छे समाज की संरचना बेहद मुश्किल है। उन्होंने शिक्षा पर ज़ोर दिया। सदारत शमीम अख्तर ने किया जबकि संचालन मो अहमद ने की। हाफिज़-ए-कुरान के पाँच छात्रों को डिग्री दी गई। जिसमें मो.हाशिम, रेहान, शेयान, रायद व ताबिश शामिल रहे। इन छात्रों को हाफिज़ मो ग़ालिब ने हिफ्ज़ मुक़म्मल कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मु़फ्ती मो शाहिद, सिराज प्रधान, मो.फैज़, इरफ़ान अहमद, सकलैन, मुजीबुर्रहमान, अबू जैद, आरिफ़, अब्दुर्रहमान समेत अन्य लोग शामिल रहे।