जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव के द्वारा कूड़े-कचरों फेंकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया गया। उलट कर रखे डस्टबिन को लेकर लोगों में चर्चा बना हुआ है। जहां एक तरफ सरकार के द्वारा नगर पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए नगर पंचायतों में जगह-जगह डस्टबिन रखवाये गये हैं वहीं नगर पंचायत का उलटकर रखवाया गया डस्टबिन रास्ते से गुजरने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बता दें कि एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी यह दावा करते है कि कजगांव नगर पंचायत में साफ-सफाई समय-समय से होती है। इसके बावजूद देखा जा रहा था कि नगर पंचायत द्वारा कचरा फेंकने वाले डस्टबिन को ही उलट कर रखवा दिया गया। नगरवासियों ने बताया कि यह डस्टबिन काफी दिनों से उलट कर रखा गया है। यह नगर पंचायत पूरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन योजना पर पलीता लगा रहा है।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
कुम्भकर्णी निद्रा लीन नपं.अध्यक्ष व ईओ


