Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोरी संग गैंगरेप के नौ आरोपित गिरफ्तार

किशोरी संग गैंगरेप के नौ आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुल नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी कों उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोमवार देर रात रामलीला मैदान में लगे प्रदर्शनी के पीछे एक किशोरी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे राजकीय चिकित्सालय ले गई। किशोरी ने अपने साथ हुए गैंगरेप के बारे में बताया। बताया जाता है कि किशोरी आठ अप्रैल से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बाबत सुल्तानपुर के लमूहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। बारह दिन घूमने के बाद किशोरी सोमवार शाम रोडवेज पहुंची। यहां पर दो किशोर ने इसे बहला फुसलाकर कर होटल में ले गए। जहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। किशोरी ने 5दुष्कर्म आरोपित व 4 सहयोगियों का नाम लिया। उसने दो होटलों का नाम भी पुलिस को बताया है। एक प्रयागराज मार्ग पर स्थित है वहीं दूसरा अयोध्या मार्ग पर। इंफॉर्मेशन के आधार पर देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव भी घटना स्थल पहुंचकर मौके का मुआयना किया। फिर आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया। सर्विलांस क्राइम ब्रांच स्वाट टीम समेत स्थानीय पुलिस के सामंजस्य से सभी आरोपितों को एक खंडहरनुमा घर से पकड़ लिया। उधर, पांचों मुख्य आरोपितों का डीएनए जांच हेतु स्पर्म लिया गया है, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हो सकें।