Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरट्रेन से कट कर हुई अज्ञात युवक की मौत

ट्रेन से कट कर हुई अज्ञात युवक की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। वाराणसी-फैजाबाद रेलवे प्रखण्ड स्थित जफराबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक अज्ञात युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट जाने से मौत हो गई। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लिया और नियमानुसार 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी घर में रखवाने के बाद मृतक की पहचान करवाने हेतु जुटी हुई है। बताया गया कि जीआरपी को मंगलवार सुबह अज्ञात युवक उम्र लगभग 30 वर्ष जफराबाद रेलवे स्टेशन यार्ड लाइन नंबर एक में किसी ट्रेन से कट कर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है कि सूचना मिली तो जवान मौके पर पहुंच कर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर के ऊपरी भाग में कोई कपड़ा नहीं है, नीले रंग की जींस पहने हुए हैं और रंग गेहुआ है। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।