जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में आये युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मोहम्मद रेहान उर्फ सादिक पुत्र मोहम्मद आसिफ कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी आया हुआ था। जहां अपने रिश्तेदारी में ही एक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तब तक युवक फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने हमराहियों के साथ रविवार की सुबह आरोपित युवक को महादेव मंदिर तिराहा खुटहन मार्ग से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article
Next article

