जौनपुर धारा,खेतासराय। नगर के स्टेट बैंक शाखा के पास शनिवार की रात ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जैगहां गांव निवासी 45वर्षीय राजेश गुप्ता उर्फ बब्लू पुत्र दामोदर मुंबई से शादी में आए अपने 30वर्षीय दोस्त दीपक शर्मा निवासी राजाडीहा जिला बस्ती के साथ देर रात शाहगंज के निकट एक ढाबे पर कार से खाना खाने जा रहा था। डोभी मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक उनकी कार में टक्कर मारते हुए निकल गया। इस हादसे में दोनों साथी घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बब्लू की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची घटना की जांच में जुट गई।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल

Previous article
Next article

