― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकाली पट्टी बांध शिक्षकों ने किया टेट का विरोध

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने किया टेट का विरोध

खुटहन। सभी शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता के विरोध में टीएफआई के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी तथा निर्वाचन का कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जुलाई2011 के पहले नियुक्त शिक्षक जिनकी योग्यता में टेट शामिल नहीं था, 1 सितंबर2025 को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद शिक्षकों में विरोध शुरू हो गया। आरटीई एक्ट 2017 में किए गए संशोधन के खिलाफ सभी शिक्षक संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में लाखों शिक्षकों की सेवा समाप्ति के कगार पर है। यह प्रदर्शन 24से 26फरवरी तक चलेगा। जब तक सरकार आरटीई एक्ट 2017 में किए गए संशोधन के खिलाफ अध्यादेश लाकर जुलाई 2011 के पहले से नियुक्त शिक्षकों पर टेट  की अनिवार्यता समाप्त नहीं करती तब तक सभी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share Now...