जौनपुर धारा, सिरकोनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरकोनी के सभी बूथों पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। ततपश्चात प्रधानमंत्री के संदेश को लाइव सुना गया। इसी क्रम में विभिन्न बूथों पर बूथ कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल, शैलेष सोनी, बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, सोनू निषाद, पन्ना सरोज शैलेश कुमार, सन्दीप पाल आदि बूथ समिति सदस्यों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का ध्वज फहराकर पीएम मोदी का लाइव सन्देश सुना। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश सिंह उर्फ करिया सिंह, शशिकांत पाठक, शैलेन्द्र सिंह, विशाल मिश्र आदि जगह जगह रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

