Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

गोमती नदी के पिलकीछा घाट पर लगा मेला

मेले में की खरीददारी, सुबह ही घाटों पर पहुँच गए थे श्रद्धालु

जौनपुर धारा, खुटहन। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पिलकीछा के आदि गंगा गोमती घाट पर स्नान कर दान पुण्य किया। इसी के साथ यहाँ का ऐतिहासिक मेले का भी शुभारंभ हुआ। मेले में सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक केके चौबे पुलिस बल के साथ सुबह से चक्रमण करते रहे। इस दौरान शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर पिलकीछा तिराहे से लेकर नदी के पुल के पार तिलवारी गाँव तक लगभग दो किमी मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर मां जानकी लक्ष्मण और वानरी सेना के साथ वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका पुष्पक विमान कुछ क्षण के लिए यहां रुका था। तभी से प्रत्येक वर्ष यहाँ पर दूर दराज से श्रद्धालु पवित्र स्नान और दान कर पुण्य अर्जित करने आते हैं। खेती किसानी से सम्बन्धित औजार तथा मिटटी का वर्तन बहुतायत बिकते हैं। मेले में झूला और सर्कस बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।