Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजक राकेश कुमार सिंह व व्यायाम शिक्षक राय साहब सिंह की देखरेख में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी बक्शा के प्रांगण में संपन्न हुआ।

खेलो बक्शा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए समाज सेवी जितेंद्र कुमार सिंह, जेके विनोद कुमार सोनी ग्राम प्रधान सलामतपुर व सहायक लेखा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। खेल में सभी न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में मेडल प्राप्त किए। खेल के अंत में सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाली टीम गौराखुर्द को विजेता ट्राफी व उपविजेता के रूप में न्याय पंचायत शंकरगढ़ की टीम को खंड शिक्षा अधिकारी बक्शा द्वारा ट्राफी प्रदान किया गया। ब्लॉक स्तरीय रैली को सफल बनाने के लिए सभी एआरपी विष्णु शंकर सिंह, लाल साहब यादव व राजेश प्रजापति, सभी संकुल शिक्षक वह संगठन के पदाधिकारियों प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बक्शा सरोज कुमार सिंह, मंत्री संतोष उपाध्याय रामनयन यादव, शशि बदन उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, सुनील प्रजापति, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, मनोज उपाध्याय, मधुलिका अस्थाना, एनपीआरसी राजनाथ सिंह के साथ साथ सभी ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रेफरी की भूमिका में अंकिता यादव, अनिल प्रजापति, हौसला प्रसाद सिंह, राकेश सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया। आए हुए आगंतुकों का आभार प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बक्शा सरोज सिंह ने व्यक्त किया।