Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकारीगर के उत्थान हेतु डिजाइन एवं तकनीकी उन्नयन कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

कारीगर के उत्थान हेतु डिजाइन एवं तकनीकी उन्नयन कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ स्थित कार्यालय पर कारीगर उत्थान हेतु डिजाइन व तकनीकी उन्नयन कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। विकास आयुक्त हस्त शिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100दिन एवं 100क्लस्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत कारीगर उत्थान हेतु हस्तशिल्प सेवा केंद्र वाराणसी द्वारा 27जुलाई से एक माह 29अगस्त तक चलने वाले डिजाइन व तकनीकी उन्नयन कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री पवित्र मार्गरेटा ने किया। जो डिजिटल माध्यम से असम के गुवाहाटी से किया जा रहा है। जनपद में चलने वाले डिजाइन कार्यशाला में 30महिला लाभार्थी को आज के आधुनिक बाजार योग्य एंब्रॉयडरी शिल्पकला कृतियां सिखाई जाएंगी। ताकि वे सभी अपना गृहस्थी का काम करते हुए अपने शिल्प कौशल कला से प्रधानमंत्री के ‘हर हाथ को काम’ व ‘सबका साथ सबका विकास’ का सपना चरितार्थ करते हुए आत्म निर्भर हो सकें। कार्यक्रम में कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प विनय कुमार सिंह हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी, ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका सचिव डॉ.अंजूसिंह ने अपने-अपने वक्तव्य सेशिल्पियों का मार्गदर्शन किया। एमपैनल्ड डिजाइनर पारुलभारती एवं वीरेंद्र कुमार मौर्य सहित सभी शिल्पी प्रशिक्षणार्थी मौक़े पर उपस्थित रहे।