Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीकार डिस्काउंट ऑफर : भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ देखें लोकप्रिय कारों...

कार डिस्काउंट ऑफर : भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ देखें लोकप्रिय कारों पर पूर्ण विवरण

यदि आप जल्द ही एक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस नवंबर महीने में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. क्योंकि इस महीने कई कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. इस ऑफर के तहत आप हज़ारों रुपए की बचत कर सकते हैं. चलिए जानते किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

होंडा डबल्यूआर -वी 

इस महीने होंडा WR-V कार खरीदने का बहुत शानदार मौका है. क्योंकि कंपनी इस कार की खरीद पर ग्राहकों को 30,000 रुपये की नगद छूट या 36,144 रुपये के मुफ्त एक्सेसरीज, 10,000 का एक्सचेंज बोनस, 5,000 का लॉयल्टी बोनस, 7,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट छूट दे रही है. इस कार की खरीद पर ग्राहकों को 63,144 रुपये का फायदा हो सकता है.  मारुति की इस कार पर इस महीने कैश डिस्काउंट के रूप में 25,000, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15,000 रुपये और 4,000 की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है. इस तरह ग्राहक इस कार की खरीद पर 44,000 रुपये तक बचा सकते हैं. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 19,000 की नगद छूट मिल रही है.

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

हुंडई अपनी ग्रैंड आई10 निओस पर इस महीने कैश डिस्काउंट के तौर पर 48,000 रुपये की छूट, एक्सचेंज बोनस के रूप में 10,000 रुपये के ऑफर्स, 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. इसके 1.0-लीटर टर्बो वेरिएंट पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, सीएनजी वेरिएंट के लिए 25,000 का कैश डिस्काउंट और 1.2 लीटर वाले पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है.

मारूति एस प्रेसो

मारुति अपनी इस कार की खरीद पर नवंबर में ग्राहकों को 30,000 रुपये की नगद छूट, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15,000 और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 4,000 के ऑफर्स दे रही है. इस तरह इस कार पर कुल 49,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है.