Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर के CSJMU में स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन लेने का अंतिम मौका

कानपुर के CSJMU में स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन लेने का अंतिम मौका

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में दाखिला का अंतिम मौका है. कानपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही एडमिशन ले सकेंगे. 15 जून तक छात्र-छात्राओं को डब्ल्यूआरएन कराना जरूरी है. जानिए क्या है पूरा प्रोसेस.

जो भी छात्र-छात्राएं कानपुर विश्वविद्यालय में संचालित अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले कानपुर विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.csjmu.ac.in पर विजट कर न्यू एडमिशन पर क्लिक करना है. इसके बाद, एडमिशन के लिए एक पोर्टल ओपन हो कर आएगा. इसमें अपनी सभी जरूरी जानकारियां भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. इसके लिए छात्र-छात्राओं को 300 रुपये का शुल्क भी देना पड़ेगा. इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा. वहीं, विश्वविद्यालय के द्वारा खुद आपसे दाखिले को लेकर संपर्क किया जाएगा. छात्र-छात्राएं 15 जून तक यह फॉर्म भर कर दाखिला लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं.