Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस के नये कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने अजय सोनकर

कांग्रेस के नये कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने अजय सोनकर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में कांग्रेस की खस्ता हालत को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष को पद मुक्त करते हुए अजय सोनकर को नया कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए नयी जिला कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से अजय सोनकर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि इसके पहले फैसल हसन तबरेज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस की जो कुछ साख बची थी वह भी खत्म होने के कगार पर पहुंच गयी थी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सोनकर का पत्र आने के बाद कांग्रेस जनों द्वारा बधाईयों का तांता लग गया। कांग्रेस जन अजय के आवास पर पहुंच कर बधाई ज्ञापित करते हुए अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।