Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : देवव्रत मिश्रा

कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं झुकेंगे : देवव्रत मिश्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए पत्रकारों के जरिए उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि जेड प्लस सुरक्षा के तहत यदि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नेताओं के आवास खाली नहीं कराए जाते हैं तब राहुल गांधी का आवास क्यों खाली कराया जा रहा है। जबकि  उनको भी जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी की दादी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए तथा उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी भूतपूर्व प्रधानमंत्री रहते हुए आतंकवादी हमलों में शहीद हुए। इस लिहाज से उन पर हमेशा सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरा बना रहता है। भाजपा सरकार राजनीति के मर्यादा से परे काम कर रही है। क्या भारत की जनता के हित में किसी भ्रष्ट उद्योगपति पर सवाल उठाना देश विरोधी है। राहुल गांधी देश की जनता के सामने भ्रष्ट सरकार की सच्चाई ला रहे हैं जिससे केंद्र की मोदी सरकार डरी हुई है तथा भारत के संविधान में इस देश के हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है जिसका यह सरकार हनन कर रही है। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी और हमारे जैसे करोड़ों काग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में नहीं झुकेंगे और अगर सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही तो एक बड़ा जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, पूर्व शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर  शेखू, देवानंद मिश्रा, लव गुप्ता, शशांक राय अंकित, संदीप सोनकर, इकबाल आदि मौजूद रहे।