Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बने जयमंगल यादव

कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बने जयमंगल यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। कांग्रेस संगठन में अभिरुचि एवं कांग्रेस की नीतियों और सिद्धान्तों के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण की दिशा में किये जा रहे कार्यों और योगदान को ध्यान में रखते हुए जय मंगल यादव को उ.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मनोज यादव ने अपेक्षा की है कि इस संगठन के माध्यम से जयमंगल यादव पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की परिधि में संगठित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, अ.मा.कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.अजय सिंह यादव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक नदीम जावेद के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग के लोगों ने कहा है कि जयमंगल यादव के जिलाध्यक्ष बनने से जौनपुर जिले में कांग्रेस और मजबूत गतिशील होगी। कार्यकर्ताओं का समन्वय मजबूत होगा।