Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकवियत्री आराधना शुक्ला अटल रत्न से सम्मानित

कवियत्री आराधना शुक्ला अटल रत्न से सम्मानित

जौनपुर धारा, खेतासराय। कवि सम्मेलनों एवं मुशायरों के मंचों पर अपनी आवाज और शायरी का जादू बिखरने वाली कवियत्री आराधना शुक्ला को अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। पत्रकारों की एक राष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित भव्य समारोह में आराधना को यह सम्मान सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हाथों दिया गया। प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उभरते नए लेखकों, कवियों और शायरों को अटल सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान समारोह राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय भवन में आयोजित हुआ जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उभरती कवयित्री आराधना शुक्ला को साहित्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए अटल रत्न सम्मान से नवाजा। आराधना शुक्ला जिले के शाहगंज नगर में रहती हैं और अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में अध्यापिका हैं। हाल के वर्षों में आराधना मुशायरों और कवि सम्मेलनों के मंच का एक बड़ा नाम बनकर उभरी हैं। बीते वर्ष उन्हें भेपाल में हिंदी सेवी सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। आराधना को अटल रत्न सम्मान मिलने पर साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।