जौनपुर धारा, जौनपुर।लाइन बाजार थाना अन्तर्गत कलेक्ट्रेट पूर्वी गेट के पास से सोमवार की शाम खडी स्कूटी यूपी-62 W 5815 को चोरो ने उड़ा दिया। बहुत खोजबीन के बाद भी स्कूटी नही मिली। अन्त मे सिविल लाइन चौकी पर तहरीर दे दी गयी है। राजाश्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.विष्णुचन्द्र त्रिपाठी शाम चार बजे कचहरी किसी काम से आये थे। कलेक्ट्रेट गेट के सामने अपने एव परिचित की दुकान पर स्कूटी लाक कर खड़ी कर तहसील में काम से 20मिनट बाद जब लौटे तो स्कूटी गायब थी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

