Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकर्तव्य और मातृत्व का दोहरा फर्ज निभा रही कांस्टेबल श्रुति उपाध्याय

कर्तव्य और मातृत्व का दोहरा फर्ज निभा रही कांस्टेबल श्रुति उपाध्याय

जौनपुर धारा, जौनपुर। कर्तव्य की आदर्श मिसाल पेश करते हुए जनपद के शाहगंज कोतवाली में कार्यरत महिला पुलिस आरक्षी श्रुति उपाध्याय इन दिनों यहां आने जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण के साथ-साथ सम्मान का केंद्र बनी हुई हैं। वे अपने चार माह के बच्चे के साथ ड्यूटी निभा रही हैं। गोद में दुधमुहे बच्चे और हाथ में कर्तव्य का डंडा श्रुति उपाध्याय, एक साथ मातृत्व और कर्तव्य परायणता का दोहरा फर्ज निभा रही हैं। विधि व्यवस्था के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रही शाहगंज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी श्रुति उपाध्याय महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के दौरान ना उनके माथे पर शिकन, ना चेहरे पर थकान देखने को मिली, बल्कि वो थाने में पहुंचने वाली फरियादी महिलाओं का अभिवादन अपनी मुस्कराहट के साथ करते हुए समस्या के निस्तारण में लगी रहती हैं।प्रभारी निरिक्षक आदेश त्यागी कहते हैं कि श्रुति उपाध्याय अपने दोनों कर्तव्य का निर्वहन बड़े ही ईमानदारी से करती हैं, जो गर्व के साथ-साथ नारी शक्ति का एहसास कराती है। हम लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।