Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकरंट के चपेट में आने से युवक की मौत

करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

  • एक माह पूर्व हुई थी गोविंद की शादी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कूलर में पानी भरते समय दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी। युवक की अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे। इस दरमियान सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई। कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी गोविंद उमरवैश्य(30) पुत्र बंशीलाल उमरवैश्य सुबह साढ़े 10बजे कूलर में पानी भर रहे थे पानी भरते वक्त वह करेंट की चपेट में आ गये। अचानक तीव्र गति से चीखने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गये और कूलर का प्लग निकाला, लेकिन तब तक गोविंद की मौत हो चुकी थी। संदेह वश परिजनों ने डाक्टरों को भी दिखाया, लेकिन डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। गोविंद की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी। शादी की मेंहदी भी अभी नहीं छूटी है तक पत्नी विधवा हो गई। अचानक जवान युवक की हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा हिल गया।