जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बा में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर निवासी हरीराम की 22 वर्षीय पुत्री दीपमाला घर में टीवी चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में देख परिजन नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जवाब दे दिया तो शाहगंज एक निजी अस्पताल ले गए जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
करंट की चपेट आने से युवती की मौत

Previous article

