― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, केराकत। नगर में स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श केराकत में बुधवार की सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार राय ने कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद से सर्वांगीण विकास होता है और सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में मानसिक विकास होता है और आगे चलकर उनमें कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। गौरतलब हो कि गणतंत्र दिवस पर बारिश होने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था जिसके बाद विद्यालय द्वारा बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहियुद्दीन अंसारी, सहायक अध्यापक लालचंद्र यादव, मनोज कुमार मौर्य, राजकुमारी, अर्चना चौरसिया, जूही सिंह, अनुदेशक व शिक्षा मित्र अनीता रेणुका पाण्डेय, विजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...