Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकमीशन बढ़ाये जाने को लेकर किया प्रदर्शन

कमीशन बढ़ाये जाने को लेकर किया प्रदर्शन

  • कहा जबतक मांगे पूरी नही होगी जारी रहेगा हड़ताल

जौनपुर धारा, सिकरारा। विकास खण्ड में प्रदेश कोटेदार संघ के आह्वान पर मंगलवार को कोटेदारों ने सिकरारा चौराहे के एक मैरिज हाल पर एकत्रित होकर कमीशन बढ़ाये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, तहसील संघ से श्रवण सिंह पंकज के नेतृत्व कोटेदारों ने एक स्वर में कहा कि एक जनवरी से चल रहे हड़ताल का हम सब समर्थन करते हैं। कहा राशन वितरण करने वाली ई-पॉस मशीन बन्द रखा जाएगा। कोटेदारों ने अन्य प्रदेशों की तरह लाभांश बढ़ाने की मांग की। जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण आसानी से हो सके। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नजम सीबू ने कहा कि प्रदेश के कोटेदारों को महज 90रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जाता है, जबकि हरियाणा 280, गोवा में 200, केरल में 200, महाराष्ट्र में 150, राजस्थान में 125 रुपए, गुजरात मे 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि दिल्ली एवं गुजरात सरकार की तरह उनका कमीशन बढ़ाने के साथ मानदेय भी दिया जाय। उन्होंने कोटेदारों से किसी भी कीमत पर मशीन चालू न करने का आह्वान करतें हुए कहा कि अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखने की अपील की। कोटेदारों ने कहा कि कोटेदारों को बोरी का वजन नही मिलता जिससे आवंटन कम हो जाता है साथ ही खाद्यान्न की गुणवत्ता को सुधारा जाय। कोटेदारों ने खाद्यान्न को पूरी तरह घर तक पहुचाने तथा खाद्यान्न की तौल स्वयं के काटें से करने की मांग की। सर्वर समस्या से निजात तथा पुरानी हो चुकी मशीन को नया देने की सरकार से मांग की गयी। इस मौके पर कोटेदार गंगा पटेल, अशोक सिंह, जंगीलाल अग्रहरि, सूर्यनाथ, रामजतन यादव, चंदन यादव, नीलेश यादव, राकेश सिंह रामसिंह, विजय बहादुर यादव सहित सभी कोटेदार मौजूद रहें।