जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा दौलतपुर गांव में राजमार्ग के बगल संचालित कबाड़ के दुकानदार की रविवार की रात पिटाई कर आधा दर्जन चोरों ने उसकी जेब में रखा 12 हजार रूपया छीनकर भाग गए। जाते जाते चोर उसके बगल बंधी दो बकरियां भी खोलने लगे। विरोध करने पर बकरी पालक की भी चोरों ने पिटाई कर दोनों बकरियां उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना अंतर्गत रामपुर दुबायल गांव निवासी रवी गुप्ता उक्त गांव के राज मार्ग के बगल अपनी कबाड़ की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान का शटर आधा खोलकर अन्दर सो रहा था। आधी रात को छह की संख्या में पहुंचे चोर कमरे में घुस गये। आहट पाकर रवी की नींद खुल गई। उसने शोर मचाना चाहा तो चोरों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि चोर उसकी जेब में रखा 12 हजार रुपए छीनकर भाग गए। जाते समय चोर बगल अर्जुन के घर खूंटे से बंधी बकरियां खोलने लगे। अर्जुन चोरों से भिड़ गया। चोरों की संख्या छह होने के कारण वह मुकाबला नहीं कर सका चोर उसकी भी पिटाई कर दोनों बकरियां बगल खड़ी पिकअप गाड़ी पर लाद फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन करायी जा रही है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
कबाड़ी और मवेशी पालक की पिटाई कर बकरी व नकदी ले भागे चोर
Previous article
Next article


