Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकंप्रेसर मशीन लगवाकर कराया जलजमाव का निस्तारण

कंप्रेसर मशीन लगवाकर कराया जलजमाव का निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला ने वार्ड काजी अहमद नूर द्वितीय के लोगों द्वारा की गई जलजमाव की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जलजमाव को समाप्त करा दिया। नगर पंचायत जफराबाद के वार्ड काजी अहमद नूर द्वितीय में काली प्रसाद इंटर कालेज के सामने महीनों से जलजमाव की स्थिती बनी हुई थी। जिसकी वजह से मच्छर जनित रोगों का डर बना हुआ था। वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत अध्यक्ष उम्मे रहीला से की। जिस पर उन्होंने तत्काल कंप्रेसर मशीन लगवाकर जलजमाव को समाप्त करा दिया। चेयरमैन उम्मे रहीला ने बताया कि जल्द ही उक्त समस्या का स्थायी निराकरण किया जाएगा। चेयरमैन द्वारा करवाये गए इस कार्य से वार्ड के लोगो मे काफी प्रसन्नता है।