जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में शुक्रवार को दीक्षोत्सव के व्याख्यान माला के क्रम में ‘ड्रग एडमिनीट्रेशन इन इंडिया, इशुस एंड चैलेंजेस’ विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश में फार्मेसी की वर्तमान स्थिति पर परिचर्चा किया और भविष्य में इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं उ.प्र.सरकार औषधि की गुणवक्ता एवं किफायती दरों पर उपलब्धता के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। व्याख्यान का संचालन पूजा सक्सेना ने किया। इस अवसर पर डॉ.राजीव, डॉ.विजय बहादुर मौर्य, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.सुरेन्द्र कुमार, डॉ.आलोक दास, डॉ.झांसी मिश्रा, डॉ.अमृता सिंह उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
औषधि की गुणवत्ता पर सरकार गम्भीर : चंद्रेश द्विवेदी

Previous article
Next article

