जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार के पास शनिवार को ओवरटेक करने के विवाद में रोडवेज व निजी बस चालकों में मारपीट हो गई। जिसमें रोडवेस बस चालक और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई। पुलिस रोडवेज बस चालक के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रोडवेज बस चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह रोडवेज बस को टांडा से प्रयागराज लेकर जा रहा था। आरोप है कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार के पास सामने से गुजर रही गरिमा प्राइवेट बस से ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन प्राइवेट बस चालक ने ओवरटेक नहीं करने दिया। जिससे बगल में स्थित एक खाई में रोडवेज बस फस गई। जिसके बाद प्राइवेट बस के चालक व उसके कुछ साथियों ने मिलकर रोडवेज बस चालक के ऊपर हमला कर दिया एवं बस के पिछले हिस्से पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए और रोडवेज बस के पीछे लगा शीशा भी टूट गया। किसी तरह चालक ने रोडवेज बस को लेकर बदलापुर चौराहे पर पहुंचा तो प्राइवेट बस चालक ने पुनः अपने साथियों के साथ मिलकर रोडवेज चालक पिटाई कर दी और अपना वाहन छोड़कर फरार मौके से फरार हो गए। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बदलापुर रोहित मिश्रा ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
― Advertisement ―
ओवरटेक करने के विवाद में रोडवेज व निजी बस चालकों में मारपीट

Previous article

