― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 08-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 07-05-2026

Homeखेलऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया वनडे मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया वनडे मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 190 रनों से हरा दिया है. इस तरह कंगारूओं ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य था. लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम 32.4 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए फोएबे लिचफील्ड ने शानदार शतक बनाया.

फोएबे लिचफील्ड ने 125 गेंदों पर 119 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा कप्तान एलिसा हीली ने 85 गेंदों पर 82 रन बनाए. साथ ही एश्ले गार्डेनर, अन्नाबेल सदरलैंडऔर अलाना किंग ने उपयोगी पारी खेली. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 338 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही. भारत के लिए श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. अमनजोत कौर को 2 कामयाबी मिली. पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका 32 रनों के स्कोर पर लगा. ओपनर यास्तिका भाटिया 6 रन बनाकर पवैलियन लौटी. स्मृति मंधाना 29 रन बनाकर आउट हुईं. भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर भी जल्दी पवैलियन लौट गईं. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 25 रन बनाए. 98 रनों तक भारत के 5 बल्लेबाज पवैलियन का रूख कर चुके थे. हालांकि, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जरूर संघर्ष दिखाया. लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ हीं मिला. दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद लौटीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा मेगन शुट्ट और अलाना किंग और अन्नाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट विकेट अपने नाम किया. एश्ले गार्डेनर को 1 कामयाबी मिली.

Share Now...