जौनपुर धारा, मछलीशहर। अंजुमन कारवाने हरम किछौछा नसरुल्ला पूरा द्वारा ऑल यूपी तरही नातिया तकाबला का आयोजन किया गया था। जिसमे कुल 17अंजुमनों ने तरही नातिया तकाबला में शिरकत किया। इसी क्रम में मछलीशहर नगर के सादिकगंज की मशहूर व मारूफ अंजुमन, अंजुमन अल्विया ने भी शिरकत किया और शायर अकरम जौनपुरी के कलाम ने भी शेरों शायरी के साथ अपने विचारों को व्यक्त किया। इसी क्रम में अंजुमन अल्विया टीम के मछलीशहर नगर पहुंचते ही सदर गुड्डू कुरैशी नज़र बैग द्वारा अंजुमन टीम के सभी सदस्यों की गुलपोशी कर सम्मानित किया। सदर गुड्डू ने बताया कि अंजुमन अल्विया के सभी साथियों की मेहनत और अकरम जौनपुरी के कलाम पढ़ने से लगातार अंजुमन अल्विया अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जनपद का नाम रोशन कर रही है। दो माह पूर्व भी अंजुमन अल्विया ने वाराणसी में अव्वल पोजीशन हासिल किया था। इस मौके पर सदर गुड्डू क़ुरैशी, निज़ामी परवेज़ आलम उर्फ गुड्डू, सलाम क़ुरैशी, रफीक शाह, इकबाल क़ुरैशी, फरीद क़ुरैशी, अल्ताफ अंसारी, हाफ़िज़ नौशाद, अमीन शाह, जमील क़ुरैशी, सलाऊद्दीन शाह, अज़ीम राइन,समीर राइन आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

